फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budgam: अमरीन भट्ट के परिवार से मिले उपराज्यपाल, हर संभव मदद करने का किया वादा

Sun, 29 May 2022 03:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बडगाम

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अमरीन एक मजबूत इरादों वाली महिला थीं और अपने परिवार के लिए रोशनी की किरण थी। उसके अदम्य जज्बे को हम हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha in Budgam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बडगाम में टीवी अभिनेत्री अमरीन भट्ट के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उपराज्यपाल अमरीन के भतीजे से भी मिले और उसका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने अमरीन के परिवार को नकद अनुग्रह राशि भी प्रदान की।

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अमरीन एक मजबूत इरादों वाली महिला थीं और अपने परिवार के लिए रोशनी की किरण थी। उसके अदम्य जज्बे को हम हमेशा याद रखा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर अमरीन के परिजनों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन

25 मई, बुधवार रात करीब आठ बजे मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों ने कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी थी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया था। भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अब घर लौट आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने पड़ताल शुरू कर दी थी।

26 मई, गुरुवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के अवंतीपोरा में दो आतंकियों को मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया था कि अवंतीपोरा में मारे गए आतंकी अमरीन भट्ट की हत्या में शामिल थे। दोनों की पहचान शाहिद मुश्ताक भट निवासी बडगाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के रूप में की गई थी। उन्होंने लश्कर के कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी कलाकार की हत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें