रेल बजट के बाद रेलवे ने कटड़ा-बनिहाल रेलवे ट्रैक के काम में तेजी लाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। दिल्ली से मेंबर इंजीनियरिंग रेलवे बोर्ड वीके गुप्ता अपनी टीम के साथ शुक्रवार को जम्मू पहुंचे।
यहां से वह रियासी की तरफ रवाना हो गए। वहां उन्होंने ट्रैक के चल रहे कार्य का जायजा लिया। टीम ने चिनाब दरिया पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लेना है।
सुबह करीब 10 बजे वीके गुप्ता स्पेशल बोगी से जम्मू पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन जम्मू का निरीक्षण किया। रेलवे की तरफ से रेलवे स्टेशन पर कई तरह के नए विकास कार्य शुरू किए जाने हैं, जिसको लेकर इंजीनियरिंग की टीम ने रेलवे स्टेशन का पूरा निरीक्षण किया।