फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें नहीं खुलने देंगे : यूथ कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। मढ़ीन और हरिया चक में शराब की दुकानें खोली गईं तो सड़कों पर उतर कर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। यह चेतावनी यूथ कांग्रेस के हीरानगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गगनदीप ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इन इलाकों में पहले भी लोग शराब की दुकानों का विरोध करते रहे हैं, जिसकी वजह से आज तक इस क्षेत्र में कोई भी शराब की दुकान नहीं खुली। लेकिन अब इस इलाके में शराब की दो दुकानें अलाट हुई हैं। जिन्हें खोलने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा हम इस क्षेत्र में कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। यहां के लोग भी इसके पूरी तरह से खिलाफ हैं। इसके बावजूद भी अगर दुकानें जबरदस्ती खोलने की कोशिश की गई तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरेंगे। इसके विरोध में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि भी लामबंद हो रहे हैं, हमारा भी उन्हें पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा शराब की दुकानें खोलने का विरोध हर जगह हो रहा है। जतवाल में लोगों ने हाईवे ब्लॉक कर इसका विरोध किया था। अगर लोग यह दुकानें खोलने के खिलाफ हैं तो प्रशासन को लोगों की सुननी चाहिए। राजनीतिक दलों को भी पार्टीवाद से ऊपर उठकर इसके विरोध में खुलकर आवाज बुलंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें