फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
स्थापना दिवस पर लगे मेले का जायजा लेते सीआरपीएफ के अधिकारी। - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन ने शुक्रवार को हीरानगर मुख्यालय में बटालियन का 32 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर यहां मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया। लोगों ने यहां लगे स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया और खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन कमांडेंट प्रह्लाद पासवान ने किया। सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की । उसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा 1 अप्रैल 1991 को दिल्ली में 121 बटालियन की स्थापना हुई थी और आज 32वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी उन सभी अधिकारियों और जवानों को मुबारकबाद, जिन्हें इस बटालियन के माध्यम से देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मेले में छोले भटूरे, बिरयानी, इडली, दही भल्ला, आलू टिक्की जैसे पकवानों के स्टालों पर लोगों और जवानों ने खूब स्वाद लिया। इसके अलावा यहां बिंदी प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, छल्ला फेंक, रस्साकशी के खेल भी कराए गए। संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि को बड़े खाने का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ मोहम्मद लतीफ खान, द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी नीलम सारंगल, उप कमांडेंट महेश कुमार यादव, उप कमांडेंट सुरेंद्र पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें