अंतर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली राजकीय डिग्री कॉलेज की टीम का स्वागत करते ?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की टीम का कॉलेज में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया है। शनिवार को कॉलेज में पहुंची टीम का कॉलेज के विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए स्वागत किया। वहीं, कॉलेज के अध्यापकों ने भी खिलाड़ियों की जीत पर उन्हें बधाई दी।
प्रतियोगिता मैं टीम की जीत के बारे में कॉलेज के फिजिकल विभाग के डायरेक्टर जोगविंदर सिंह सूदन ने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 48 कॉलेजों के बीच हुए इस मुकाबले में उनके कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। उनकी इस जीत से कॉलेज का गौरव बड़ा है। वही कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. मोहन सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फाइनल मुकाबले में उनके खिलाड़ियों ने राजकीय डिग्री कॉलेज खोड़ की टीम को जिस प्रकार 26 अंकों के अंतर से हराया है। उससे कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक वर्ग में भी काफी खुशी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी जीत के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही इस मौके पर कॉलेज की इंडोर प्रभारी प्रशासनिक प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद विद्यार्थियों को खेल के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए कॉलेज में आठ अलग-अलग विशेष कोचिंग शिविर चलाए जा रहे थे। जिनके काफी बेहतर परिणाम आए हैं। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से करवाए जा रहे इंटर कॉलेज खेल गतिविधियों में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं उन्होंने कॉलेज के फिजिकल डायरेक्टर और विद्यार्थी की कोचिंग में कड़ी मेहनत कर रहे शिक्षकों को कॉलेज की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस मौके पर प्रो. शुभ शर्मा, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. राकेश सिंह जसरोटिया, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. सुमित दुबे, प्रो. डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रो राजेश कुमार चलोत्रा, डॉ रचना राज, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ कममलदीप सिंह, प्रो. कौरब सिंह, प्रो. रितु राज आदि मौजूद रहे।