फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर अतिक्रमण के चलते दिन भर लगा रहता है जाम

विज्ञापन
शहर के कोर्ट रोड पर आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही सड़क पर लगी रेहड़ियां। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के कोर्ट रोड पर लगने वाली अवैध फड़ियों के कारण वहां जाम की समस्या आम होती जा रही है। लगातार लगे रहने वाले जाम के कारण आम लोग तो परेशान हो ही रहें है, यहां दुकानदारों का भी अब रोजगार प्रभावित होने लगा है। शाम के समय सड़क पर जाम की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि काफी संख्या में लोग यहां आने से भी परहेज करने लगे है।
विज्ञापन

सड़क को अतिक्रमण कर रेहड़ी और फड़ियां लगने के बाद जहां-तहां दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग की वजह से जाम की समस्या और भी गंभीर हो रही है। सड़क के ऊपर होने वाले इस अतिक्रमण के प्रति प्रशासनिक उदासीनता के कारण अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। यहां अक्सर लगने वाले जाम के कारण अधिकांश लोग रास्ता बदलकर निकल रहे हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व जिला प्रशासन ने सड़क के किनारे बहने वाले नाले पर लगने वाले खोखे जाम का कारण बताते हुए हटा दिए थे। लेकिन इसके कुछ दिनों के बाद यहां सड़क के ऊपर लगने वाली रेहड़ियों के कारण स्थिति पहले से भी ज्यादा खराब हो गई। क्योंकि पहले खोखे नाले के ऊपर लगते थे लेकिन अब रेहड़ियां सड़क पर ही लगने लगी है।
-------------------------------------
क्या कहते हैं लोग
सड़क पर जाम की समस्या नासूर बन गई है। इसके प्रति न तो नगर परिषद और न ही जिला प्रशासन गंभीर है। स्थिति यह है कि सुबह होते हीं सड़क पर दुकानें सज जाती है। शहर की सड़कों पर से अतिक्रमण हटाना जरूरी है। जब तक फुटपाथ से दुकानदारों की दुकानें नहीं हटाई जाएगी, जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

रशपाल सिंह ।
---------------------
कोर्ट रोड पर अक्सर लगने वाले जाम के कारण महिलाओं और बुजुगों को यहां से गुजरने में भी डर लगता है। हालांकि कभी-कभी अधिकारी दिखावे के लिए सड़क पर अतिक्रमण हटाने निकलते हैं। लेकिन समस्या के प्रति गंभीर न होने के कारण उनके जाते ही स्थिति जस की तस हो जाती है। यहां लगने वाले जाम की समस्या पर नगर परिषद को भी ध्यान देना चाहिए।
प्रिंस सिंह।
-------------------------
करीब तीन वर्ष से सड़क किनारे स्थित नाले पर लगने वाले खोखे प्रशासन ने अतिक्रमण घोषित कर हटा दिया था। लेकिन उसके बाद यहां पर रेेहड़ियों का जमघट लग गया। अगर नाले पर खोखे अतिक्रमण थे तो सड़क पर लगने वाली फड़ियां भी अतिक्रमण ही है। जिसे हटाने के लिए नगर परिषद को पहल करनी चाहिए।
ठाकुर कृपाल सिंह।
------------------------------------
मुख्य बाजार से सटे कोर्ट रोड की दर्जनों दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को यह रुकने के लिए कुछ स्थान नहीं मिलता है। जिसका मुख्य कारण सड़क पर अक्सर लगा रहने वाला जाम है। लगातार जाम के बने रहने से यहां स्थित दुकानदारों के व्यापार प्रभावित हो रहे हैं।
हरप्रीत सिंह रोमी
---------------------------------
क्या कहते हैं नगर परिषद के प्रधान
शहर के कोर्ट रोड ही नही कई अन्य स्थानों पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी और फड़ी समस्या को पैदा करती है। क्योंकि शहर के सैकड़ों परिवार इन रेहड़ी-फड़ी की आय से ही अपना भरण पोषण करते है। लिहाजा इन पर ऐसे कार्रवाई करना भी उचित नहीं है और परिषद के पास कोई ऐसा स्थान भी नही है जहां इन्हें अपना रोजगार चलाने के लिए बैठाया जा सके। प्रशासन अगर नगर परिषद को थोड़ी जगह उपलब्ध कराए तो इनका प्रबंध किया जा सकता है।
विज्ञापन

नरेश शर्मा प्रधान,, कठुआ नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें