फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग पर नहर में छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
कठुआ नहर में छोड़ा गया पानी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। वार्षिक शेड्यूल के अनुसार बैसाखी पर जहां खेतों की सिंचाई के लिए नहरों से पानी छोड़ा जाता था, वहीं इस बार मार्च से ही किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की मांग शुरू कर दी थी। तय 31 मार्च को पानी छोड़ने की टाइमलाइन को पार करते हुए आखिरकार रविवार को कठुआ कनाल में पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

हर साल दशकों पुरानी परंपरा के अनुसार जनवरी माह में नहरों का क्लोजर लेने के बाद नहरों की सफाई का काम मार्च आधा बीतने के बाद शुरू होता था। इस साल मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच जहां दशक भर का रिकार्ड तोड़ते हुए जिले में मार्च महीने का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे किसान मार्च महीने के बीच में ही नहरों में पानी छोड़ने की मांग करने लगे। रविवार को नहर में पानी छोड़े जाने के साथ ही विभाग के अधिकारी कई किलोमीटर तक पानी के फ्लो पर नजर रखे रहे, ताकि कहीं पानी किसी कारण रुक न जाए। खेतों में पानी की उपलब्धता के साथ ही ड्रीमलैंड पार्क में भी आने वाले दिनों में युवाओं की रौनक लौटने लगेगी। नहर के ठंडे पानी में युवा घंटों डुबकी लगाकर तपती गर्मी से राहत महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें