फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तप रहे मैदानों से सैलानियों को आकर्षित कर रही सरथल की बर्फ से लकदक वादियां

विज्ञापन
बनी छत्रगलां मार्ग से बर्फ हटाने का काम हुआ पूरा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। मैदानों में अप्रैल महीने के आगाज के साथ ही गर्मी के तेवर जहां और कड़े हो गए हैं, वहीं लू की आहट के बीच सरथल की हसीन वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बनी से सरथल के बीच बर्फ हटाकर ग्रेफ ने बीते महीने ही जहां यातायात को बहाल कर दिया था, वहीं शनिवार को छत्रगलां टॉप तक भी बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। भद्रवाह की ओर से ग्रेफ की दो मशीनें नाल्ठी तक बर्फ हटाने का काम पूरा कर चुकी हैं और इसी महीने छह किलोमीटर के बकाया मार्ग पर बर्फ हटाकर बनी भद्रवाह मार्ग को भी सुचारू कर दिया जाएगा। ग्रेफ के ओसी एसके गौतम ने बताया कि बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। शेष रहे छह किलोमीटर मार्ग पर बर्फ हटाकर यातायात को बहाल कर दिया जाएगा। बताया कि कई जगह पांच से सात फुट तक बर्फ जमा है जिसके लिए दो मशीनों को काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन

उधर, सरथल से छत्रगलां के बीच बर्फ से लदे पहाड़ों का लुत्फ लेने के लिए सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला धीरे धीरे शुरू हो गया है। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए फिलहाल जिले के युवाओं की टोलियां पहुंच रही हैं। बनी भद्रवाह के बीच यातायात बहाल होने के साथ ही सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो जाएगा। उधर, इलाके में सुविधाओं और खासकर मोबाइल नेटवर्क के अभाव में डेढ़ दशक से ज्यादा बीतने के बाद भी सरकार के प्रयास नाममात्र ही हैं। इसी महीने मैदानी इलाकों से गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग भी पहाड़ों की ओर पलायन शुरू कर देंगे जिसके बाद दूर दराज के इन इलाकों में रौनक लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें