फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल बसोहली के नगांली पंचायत में आज भी कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पंचायत नगाली व कुंड इलाके के लोगों को अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोतों से बाल्टी में भरकर पानी लाना पड़ रहा है। वार्ड संख्या छह पंचायत नगाली, वार्ड संख्या पांच पंचायत घोडल में पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की समस्या दूर करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय चमन लाल, चंद राम, सीमा देवी, शानो देवी, सिलमा देवी, कांतो देवी, चंडी माता कुंड के पुजारी धनी राम ने बताया कि उनके इलाके में आज तक जल शक्ति विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। यहां पर जल शक्ति विभाग द्वारा एक पानी का टैंक भी बनाया गया है, करीब छह वर्ष बीत जाने के बाद भी इस टैंक में आज तक पानी नहीं डाला गया है। अगर इस टैंक में पानी डाला जाता तो कुंड इलाके और नगाली पंचायत के लोगों को पेयजल दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगाली पंचायत में चंडी माता कुंड जैसे प्रसिद्ध देवस्थान है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन पानी की किल्लत के कारण उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पंचायत के वार्ड में जो गिने-चुने नल लगाए गए हैं, वहां भी हफ्ते में केवल दो बार पेयजल आपूर्ति होती है। जल शक्ति विभाग के जेई प्रवीण अबरोल ने बताया कि पाइप लाइन टूटने की वजह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी है। इसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें