फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पीने का मजबूर हैं ग्रामीण

विज्ञापन
किशनपुर गांव में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोष व्यक्त करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। मंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव के लोगों को इन दिनों दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोगों को बीमार होने का डर बना है। स्थानीय रोशन लाल ने बताया कि पिछले चार दिनों से गांव में दूषित पेयजल सप्लाई की जा रही है और कीचड़ वाला पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा है। बिशन दास ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के लिए कहा है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय ओमप्रकाश ने बताया के गांव की आबादी तीन हजार से अधिक है और दो सौ से अधिक लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई की सुविधा है। उन्होंने कहा के पांच दिन पूर्व पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन को क्षति पहुंची थी, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। अरुण कुमार ने बताया कि लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जिसके चलते लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है और ज्यादातर लोग इन दिनों गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी उपयोग में ला रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा के कई बार इस विषय में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा। लोगों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द गांव में सही प्रकार से पेयजल सुविधा प्रदान नहीं की गई तो आने वाले दिनों में लोग विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। लोगों ने इसे संबंध में जल शक्ति विभाग से जल्द से जल्द संज्ञान लेकर लोगों को शुद्ध पेयजल सप्लाई करने की मांग की है। इस संबंध में एईई अनिल जंजुआ को समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन उन्होेंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें