फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण दिवस दी वैक्सीनेशन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर पंचायत घर नगरोटा में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एडीसी बसोहली तिलकराज थापा, तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, बीडीओ बसोहली, पंच, सरपंच और गणमान्य लोग रहे। इस मौके पर एडीसी बसोहली ने आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने पर उनकी सराहना की।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी ने बताया कि वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के नौ माह बाद एहतियाती डोज लगती है। जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है वह वैक्सीन की ये डोज अवश्य लगवाएं। 12 से 15 वर्ष के बच्चों की आयु के लिए 16 मार्च से वैक्सीन की डोज लगना शुरू हो गई है। राजकीय डिग्री कालेज बसोहली में भी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कालेज की एनएसएस इकाई की ओर से प्राचार्य निधि कोतवाल की अध्यक्षता व डा. पपिंदर कुमार की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली बसोहली नगर, बस अड्डे व मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। वक्ताओं ने कोविड-19 और वैक्सीन पर विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कालेज के प्राचार्य व स्टाफ ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें