महानपुर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल ब्रह्मऋषि अनंत विद्यापीठ हाई स्कूल सहित अन्य निजी स्कूलों में 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के समय पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टर का सहयोग लिया गया।
बसोहली के बीएमओ डॉक्टर अनुराधा ने बताया कि जिला उपायुक्त और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार दूसरे दिन भी महानपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल, कस्बे के विभिन्न निजी स्कूलों में 15 से 18 आयु वर्ग के 245 विद्यार्थियों को टीका लगाया गया।
उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी को टीका लगाने के पश्चात 15 से 20 मिनट निगरानी में रखा गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान अब जारी रहेगा। उपरोक्त विभिन्न स्कूलों में पैरामेडिकल स्टाफ सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।