फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ से दो मोटरसाइकिलें हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जीएमसी कठुआ में आए दिन होने वाली चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती बुधवार की रात भी अस्पताल की पार्किंग से चोरों ने दो मोटरसाइकिल को उड़ाते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर से होने वाली चोरी की इस घटना के पीड़ित गोविंदसर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बीती रात अस्पताल में भर्ती उसकी पत्नी को वह घर से खाना देने के लिए आया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के सामने खाली पड़े स्थान पर खड़ी की थी। लेकिन अस्पताल से बाहर निकलने के बाद वहां से उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली।
वही एक अन्य मोटरसाइकिल के संबंध में राजेश्वर वर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर से ही रात के समय उनके दोस्त की मोटरसाइकिल भी चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में होने वाली आए दिन चोरी की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है। क्योंकि यहां आने वाले लोग ज्यादातर पहले ही परेशान होते हैं और उनके साथ इस तरह की घटनाओं का होना काफी दुखद है। वहीं आजाद ब्लड डोनर सोसाइटी के अमन शर्मा की माने तो अस्पताल से परिसर से आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए न तो अस्पताल प्रशासन और न ही पुलिस गंभीर है। इसी वजह से यहां आए दिन चोरियां होती रहती हैं। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कोई प्रबंध फिलहाल नहीं हैं। लगाएं गए सीसीटीवी कैमरों में ज्यादातर खराब पड़े हुए हैं, अगर कुछ कैमरे चल भी रहे हैं तो नाइट विजन की सुविधा नहीं है। ऐसे में चोरी की इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें