फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार पलटी, महिला घायल

Tue, 18 Nov 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगियाल मोड़ के पास ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार राजमार्ग के एक किनारे पलट गई और कार चालक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कार जेके08डी-8550 पठानकोट से पल्ली की ओर आ रही थी। बगियाल मोड़ के पास ट्रक पीबी13यू-3286 ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण अनियंत्रित गाड़ी कुछ दूर आगे जाकर एक तरफ पलट गई जिसके कारण गाड़ी की चालक सुनिता कोहली (45) निवासी पल्ली मोड़ घायल हो गईं। महिला को स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने बताया कि महिला के सिर के साथ टांगों पर भी चोटें आई हैं। वहीं पुलिस सुत्रों के अनुसार जिस प्रकार से कार को टक्कर मारी गई उसे देखकर महिला बाल बाल बची हैं।

खबर लिखे जाने तक महिला की हालत में सुधार हुआ था लेकिन अभी डाक्टरों ने उसे  अपनी निगरानी में रखे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें