फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर हादसे के शहीदों को श्रद्धांजलि देते आर - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस विपिन रावत के साथ शहीद हुए सेना के जवानों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीद आत्माओं की शांति के लिए मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया गया। इसके उपरांत उनके चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों द्वारा शांति पाठ किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आर्य समाज मंदिर के प्रधान बिशन भारती ने सीडीएस विपिन रावत के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की महान सेना को नेतृत्व प्रदान करने वाले सीडीएस भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य सदा याद किए जाएंगे। खासकर जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को कुचलने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों के कारण ही आज यहां शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं है वह अमर होते हैं। लिहाजा सीडीएस विपिन रावत के साथ-साथ इस हादसे में जान गवाने वाले जवान और अधिकारी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इस मौके पर आर्य समाज कठुआ के सदस्य दर्शन लाल, मास्टर ललित और काफी संख्या में आर्य मातृ शक्ति और आर्य भाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें