फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ टोल प्लाजा मारपीट मामलाः जिला विकास आयुक्त से मिला ऑल पार्टी टोल संघर्ष कमेटी का शिष्टमंडल

Wed, 05 Aug 2020 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोमवार की रात कठ़ुआ में टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से स्थानीय लोगों के साथ की गई मारपीट के विरोध में ऑल पार्टी टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी के सदस्यों का शिष्टमंडल जिला विकास आयुक्त ओपी भगत से मिला। शिष्टमंडल ने जिला उपायुक्त से हमलावरों पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


शिष्टमंडल में शामिल कांग्रेस नेता पंकज डोगरा ने डीसी को बताया कि सोमवार की रात्रि को लखनपुर टोल प्लाजा के कर्मियों की ओर से स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की गई। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। जिनमें से दो गंभीर रूप से जख्मी हैं।

डीसी से मांग की कि टोल प्लाजा में बैठे कर्मियों की जांच करवाई जाए और उनकी शिनाख्त की जाए और किस प्रकार के हथियारों को टोल प्लाजा के काउंटरों में छिपाया गया है। उसकी भी जांच की जाए। बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी प्रकार की घटना को टोल कर्मियों की ओर से अंजाम दिया गया था। बाद में मीडिया से बात करते हुए पंकज डोगरा ने बताया कि इस संबंध में कमेटी सदस्य एसएसपी से भी मिले और स्थिति से अवगत करवाया और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


नेकां के रवींद्र सलाथिया ने कहा कि टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से की गई बर्बरता की निंदा करते हैं। कहा कि टोल प्लाजा न हटने तक ऐसी घटनाओं को रोक पाना मुमकिन नहीं है। लिहाजा कमेटी मांग करती है कि जल्द लखनपुर टोल प्लाजा को हटाकर स्थिति को सामान्य किया जाए।

वहीं लखनपुर के लोगों को आश्वासन दिलाते हुए उन्होंने कहा कि ऑल पार्टी टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी पूरी तरह से लोगों के साथ है। प्रशासन की ओर से घटना के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है, लेकिन कमेटी का संघर्ष इससे नहीं रुकेगा और आगे की रणनीति बनाकर जल्द संघर्ष को तेज करेगी। शिष्टमंडल में एडवोकेट सुशील गुप्ता व अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें