फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों में चोरी

Thu, 03 Nov 2016 01:49 AM IST
kathua
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूटा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक बार फिर तीन दुकानों मेें सेंध लगाई। इससे सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बुधवार सुबह दुकान के मालिकों ने हीरानगर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित सांगड़ा के अनुसार कूटा के मुख्य बाजार में एक जनरल स्टोर, एक मेडिकल शाप और एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में चोरों ने ताले तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों दुकानों से 38 हजार रुपये नकदी के अलावा चोर सामान भी ले गए हैं।
विज्ञापन


दुकान के मालिक रोशन ने बताया कि भैया दूज होने के कारण वह दुकान जल्द बंद कर चले गए थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो देखा कि शटर के ताले टूटे हैं। उन्होंने शटर खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। मार्केट की अन्य दो दुकानों में भी चोरी हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही। दुकानों पर लगे सीसीटीवी की भी जांच की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है।  वारदात के बाद से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें