फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के दरबार में हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी

Sat, 04 Oct 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महानपुर/कठुआ/बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जोडेयां माता के दरबार पर हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। शुक्रवार को मां के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने पिछले आठ दिनों का रिकार्ड तोड़ दिया। न केवल जोड़ेआं माता, बल्कि अन्य मंदिरों में भी पिछले आठ दिनों के रिकार्ड टूट गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जोड़ियां माता मंदिर में 16 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सदियों से यहां नौ नवरात्र मनाने और दसवें दिवस दशहरा मनाने की परंपरा है। जोडेयां वेलफेयर कमेटी के अनुसार शनिवार को माता के दरबार पर विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां पिछले नौ दिनों से अपनी भेंटों से मां का गुणगान कर रहे गायक लेखराज अपने दल के साथ जागरण करेंगे।

इस मौके पर लोगों ने अपने घरों में कंजक पूजन कर प्रसाद बांटा और नवरात्र के दौरान उगाई गई साख का विसर्जन किया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने भंडारों का भी आयोजन किया। कहीं पुरी हलवा का वितरण हुआ तो कहीं दाल चावल से भक्तों को प्रसन्न किया गया। माता के दरबार आज सुबह से ही भक्तों का पहुंचना जारी रहा।
विज्ञापन


यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भक्तों ने माता के दरबार में अपना शीश नवाया और प्रसाद भी ग्रहण किया। वहीं शनिवार को श्रद्धालुओं के आंकड़े में भारी इजाफा होने की संभावना है। छुट्टी के चलते सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद में उमड़ी।

ऐसे में माता के भवन पर इंतजामों को लेकर जोड़ेयां माता वेलफेयर कमेटी ने प्रशासन से भी उचित इंतजाम किए जाने की मांग की है। बनी जोडेयां लंगर कमेटी के प्रधान चमन लाल व अधीश सोंधी ने बताया कि शुक्रवार तक माता के दरबार पर लगभग एक लाख श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं।

जबकि देर शाम तक भी श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। रहने का बंदोबस्त भी लंगर कमेटी द्वारा ही किया गया है। वहीं बांजल में बसोहली जोडेयां माता कमेटी, देरा बसोहली कमेटी और कोट में हट-माश्का लंगर कमेटी ने शुक्रवार को इस लंगर को जारी रखा। बसोहली जोड़ेआं माता कमेटी शनिवार को भी लंगर जारी रखेगी। जिससे इस रास्ते से होकर जाने वाले श्रद्धालु लंगर का प्रसाद ग्रहण करके ही जाएं।

लंगर कमेटी के सदस्य मोहिंद्र सोंधी, आशीश सोंधी, देव राज, अशोक कुमार, विजय कुमार, अमित गोगना, देसराज और 120 सेवक लंगर में सेवा दे रहे हैं। दूसरी ओर दोलेआं माता मंदिर में भी भारी भीड़ दर्ज की गई और शक्ति माता मंदिर बनी, बनखंडी माता नौशहरा, जगदंबे माता महानपुर में भी भक्तों ने शीश नवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें