हीरानगर। उपमंडल में चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर ंआम लोगों में दहशत का माहौल है। कंडी क्षेत्र के कई गांवों में चोरों ने तीन मंदिरों के अलावा कुछ अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने धमयाल गांव के एक मंदिर से सोने के जेवर चुराए और उसके बाद इसके नजदीक पड़ते धार्मिक स्थलों के दानपात्र भी तोड़े। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की और इसके बाद कुछ लोगों से पूछताछ भी की। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुछ दिनों में इस इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हुए हैं। कभी भी पहले ऐसा नहीं हुआ है कि चोरों ने एक रात में तीन मंदिरों और अन्य धर्म स्थलों को निशाना बनाया हो। वहीं इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगी है उसकी भी जांच कर की जा रही है। जल्द इस तरह की चोरियों को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा।