फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर काटकर बैंक में घुसे चोर

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक की कूटा स्थित शाखा जहां चोरी का प्रयास किया गया। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे कूटा मोड़ पर जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। चोरों ने बैंक ब्रांच के मुख्य दरवाजे को गैस कटर से काटने के बाद सीसीटीवी के डीवीआर चोरी किए और फिर बैंक की चेस्ट को भी तोड़ने का प्रयास किया है। हालांकि चोर इसमें सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी बैंक के गार्ड ने पुलिस को सुबह छह बजकर चालीस मिनट पर दी। जिसके बाद हीरानगर पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सुराग जुटाने की कोशिश की है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि पुलिस जांच मामले की जांच में जुटी हुई है। बैंक के अधिकारी दस्तावेजों और अन्य कैश की जांच कर रहे हैं। बताया कि चूंकि दशहरा के चलते अवकाश था ऐसे में पूरी जानकारी शनिवार को ही मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि हाईवे पेट्रोल भी रूटीन में इलाके की गश्त पर रहती है। चोरों को इतना समय कैसे मिल गया, हाईवे पेट्रोल पार्टी कहां थी। इसे लेकर भी जांच जारी है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से एक गैंती, रॉड, एक ऑक्सीजन सिलिंडर, घरेलू गैस सिलिंडर को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें