फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर में चोरों ने दानपात्र को किया साफ

विज्ञापन
शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर के दानपात्र का चोरों द्वारा तोड़ा गया ताला दिखाते पुजार? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिला में एक बाद एक हो रही चोरियों का सिलसिला थम नही रहा है। बीती सोमवार की रात को शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिवदुर्गा मंदिर के अंदर बने शनिदेव के मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए मंदिर के दानपात्र को खाली कर दिया है। शहर की घनी आबादी के बीच स्थित मंदिर में हुई चोरी की वारदात की खबर फैलने के साथ वहां मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं, चोरी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह एफएसएल टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंदिर में हुई चोरी की घटना के संबंध में श्री महाकालेश्वर शिवदुर्गा मंदिर के प्रधान नरेंद्र खजूरिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे मंदिर के पुजारी पंडित रशपाल शर्मा वहां रोज होने वाली शनिदेव की पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा की मंदिर के द्वार और दानपात्र पर लगे ताले टूटे हुए हैं। जिसकी सूचना उन्होंने फोन के द्वारा उन्हें दी। जिसके बाद उन्होंने मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए मंदिर पहुंचने के लिए कहा। वहां आने पर उन्होंने देखा कि मंदिर के द्वार पर लगा ताला और दानपात्र के दो ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद चोरी की इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।
खजूरिया ने बताया कि मंदिर में हुई इस चोरी की घटना में हुए नुकसान का सही अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। क्योंकि मंदिर के दानपात्र में यहां आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा ही दान डाला जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मंदिर के सामने स्थित दुकान को भी चोर ने तीन बार अपना निशाना बना चुके हैं। जिसमें आज तक कोई बरामदगी नही हुई है। उन्होंने पुलिस से चोरी की इस घटना को अंजाम देने वालों की जल्द तलाश कर उन्हें सलाखों की पीछे धकेलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें