फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल के घर में चोरी

Sat, 04 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
धर्मकोट के मौहडा जलैट में भी  एक कांस्टेबल के मकान का ताला तौड कर भीतर से लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने छोटे बच्चों की लकडी से बनी गोलक को भी नही वख्शा उन्हें तौड पर भीतर रखे पैसों को ले गए।  
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल कुलबीर सिंह निवासी धर्मकोट ने बताया कि शुक्रवार को घर के सभी सदस्य किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। शाम को जब वह घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।

जब  उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने सोने के कई जेवर चोरी कर लिए। यहां तक कि चोरों ने बच्चों की गोलक को भी नहीं छोड़ा। गोलक को तोड़कर चोर में उसमें रखे पैसे उड़ा ले गए। लाखड़ी गांव में चोरों ने लाखड़ी निवासी सुदेश कुमार के मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी उड़ा ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुदेश शुक्रवार की सुबह अपने पैतृक गांव मल्ली कछीड़ में किसी काम से गया था। उसके बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर बाद जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। इसकी सूचना उन्होंने गांव के लोगों को दी। इसके बाद सुदेश कुमार को यह जानकारी दी गई।

साथ ही पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जब घर आकर देखा तो बेड, अलमारी का सामान कमरों में इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब सामान की जांच की गई तो पता चला कि वहां से सोने, चांदी के जेबरात और ढाई हजार रुपये गायब पाए गए। रामकोट पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।  दोनों मामलोें में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें