फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे का दानपात्र ले उड़े चोर

Sat, 27 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर व आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर विभिन्न इलाकों में दस्तक दे रहे हैं। शुक्रवार को चोरी का एक नया मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे से सटे गांव राजबाग से चोरों ने देर रात गुरुद्वारा परिसर में रखे दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया। गुरुद्वारे के सेवादार द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया है कि सुबह वह गुरुद्वारा साहिब में आए तो उन्होंने पाया कि गुरू घर से दानपात्र गायब था।

इसके बाद उन्होंने राजबाग पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और छानबीन की। पुलिस ने पास के ही खेतों से टूटे हुए दानपात्र को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें