फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना ने जेएनयू मामले में किया प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2016 01:21 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी करने वालों विद्यार्थियों को कड़ी सजा देने की मांग पर बुधवार को शिव सेना बाला साहब ठाकरे ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हटली मोड़ के पास हाईवे जाम कर सभी देश विरोधी तत्वों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान अरुण शर्मा ने कहा कि क्या विडंबना है कि देश के  नामी शिक्षण संस्थान में देश विरोधी नारेबाजी होती है और देश की दो पार्टियां इस नारेबाजी को अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जेएनयू मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और न ही देश विरोधी नारेबाजी करने वालों को पकड़कर कड़ी सजा देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्य सलाहकार राधे राधे ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भारत को युवा देश करार देते हैं, लेकिन देश का युवा ही जब देश विरोधी नारेबाजी करे, तो सत्ताधारी दलों को सोचना होगा कि वे देश को वह किस दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिव सेना देश विरोधी तत्वों को कत्तई सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें