फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूर्वानुमान के अनुसार मौसम ने जिले में करवट लेना शुरू कर दिया है। वीरवार को जिले के मैदानी इलाकों में जहां हल्की बूंदाबांदी सुबह के समय दर्ज की गई है वहीं दिन भर बादलों की आंख मिचौनी का खेल जारी रहा। दूर दराज पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। रिहाइशी क्षेत्र से दूर पहाड़ों पर वीरवार को हल्की बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई।
विज्ञापन

वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लेकिन बादलों की आंख मिचौनी के बीच सर्द हवा ने मौसम में बदलाव का एहसास करवा दिया है। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ ही घंटों में जिले में मौसम के परिवर्तन का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह के भीतर अच्छी बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। जिसे देखते हुए पहाड़ी इलाकों में लोगों ने आवश्यक सामग्री इकट्ठा करना शुरू कर दी है। लकड़ियों से लेकर गैस आदि के इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं। लोगों ने खानपान का जरूरी सामान भी एकत्रित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें