फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने किया बेहाल, पारा 43 के पार

विज्ञापन
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए शहर के ड्रीमलैंड पार्क स्थित नहर में राहत पाने के लिए उमड़े लोग। सं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गत 30 मई को जिले में हुई बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम एक बार फिर सूर्य देव के ताप से जल उठा है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनजीवन बेहाल होने लगा है। रविवार को पारा 43.3 डिग्री होने के बाद शहर के चौक-चौराहे जहां सूने हो गए, वहीं पार्कों और जलस्रोतों के पास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

जून महीना शुरू होने के साथ गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। पिछले पांच दिनों से तापमान में जारी लगातार बढ़ोतरी के कारण 43.3 डिग्री पहुंचे पारे ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं इस भीषण गर्मी के मौसम में हो रही अघोषित बिजली की कटौती ने लोगों को और ज्यादा परेशान किया हुआ है।
रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर के समय लोगों से भरे रहने वाले मुखर्जी चौक, शहीदी चौक जैसे स्थानों में पूरी तरह से वीरानी छाई रही। वहीं, ड्रीमलैंड पार्क में मेले जैसे हालात देखने को मिले। रविवार अवकाश होने के कारण लोग परिवार के साथ नहर के ठंडे पानी में डुबकी लगाने से अपने आप को रोक नहीं पाए। देर शाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें