फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव के प्रतिभागी को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
कला उत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन करने विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू संभाग स्तर पर तीन नवंबर और एक दिसंबर 2021 को करवाई गई कला उत्सव प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हाई स्कूल धर्मकोट के दसवीं कक्षा के छात्र ने तीसरा स्थान हासिल करके अपने स्कूल के साथ-साथ अपने इलाके का नाम रोशन किया है। जम्मू के गांधीनगर के टीचर भवन में करवाई गई प्रतियोगिता में संभाग के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र केवल कुमार ने शिव तांडव नृत्य करके तीसरा स्थान हासिल किया। शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ रवि शंकर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला कठुआ के मुख्य शिक्षा अधिकारी चमन लाल ने गवर्नमेंट हाई स्कूल धर्मकोट में पहुंचकर कला उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और प्रांतीय स्तर पर तांडव नृत्य में तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक चरणजीत सिंह, राजेंद्र कुमार, रामलाल ,ज्योति प्रसाद ,निधि जसरोटिया ,मीना रानी सहित स्कूल के कई अध्यापक गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें