फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम पुनर्वास के मामले पर चर्चा हुई

विज्ञापन
डैम प्रभावितों के साथ अपने कार्यालय में बैठक करते डीसी राहुल यादव। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। डीडीसी सदस्य तेजिंदर सिंह ने डीसी कठुआ राहुल यादव के साथ बैठक कर बसोहली क्षेत्र के लंबित पड़े डैम प्रभावित के मसले पर विचार विमर्श कर उनका समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि डैम प्रभावितों को रोजगार एंव मुआवजा आदि मुद्दों पर बात की गई, जो लंबे समय से लंबित पड़े हैं। रंजीत सागर झील में बसोहली महानपुर क्षेत्र के 22 गांव विलय हो चुके हैं, उन 22 गांव के लोगों के पुनर्वास के मामले लंबित पड़े हैं, इसी संदर्भ में डीसी कठुआ की ओर से पंजाब के रंजीत सागर बांध के मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें इन सब मसलों पर बात की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे बैठक चली, जिसमें मुख्य अभियंता, एक्सईएन और अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आश्वासन दिया गया कि 20 दिसंबर को एक और बैठक का आयोजन किया जाएगा, जितने भी योग्य डैमओसती हैं उन्हें रोजगार दिया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी बसोहली तिलकराज थापा रेवेन्यू विभाग के अधिकारी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें