फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारीदारों की जायज मांग को पूरा किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। जिला उपायुक्त कठुआ राहुल यादव ने शुक्रवार को सुकराला गांव में पहुंचकर मल माता सुकराला देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। महामाई के चरणों में हाजिरी लगाने के बाद जिला उपायुक्त ने सुकराला माता के बारीदारों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारी ने बारीदारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला के आला अधिकारी ने कहा के श्राइन बोर्ड की ओर से नए ट्रिब्यूनल का गठन किया जाना हैं। उन्होंने कहा के बोर्ड की ओर से इस एतिहासिक स्थल पर कई प्रकार के विकास कार्य कराए जाने हैं। उन्होंने आश्वासन दिया के ट्रिब्यूनल के नए गठन में बारीदारों की हर जायज मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद बारीदारों ने अधिकारी को अवगत करवाया के ट्रिब्यूनल में उनकी भागीदारी और पूजा का अधिकार उन्हें दिया जाए। इससे कई हजारों वर्ष पुरानी चल रही परंपरा को कायम रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कई हजारों वर्ष से उनके पूर्वज मल माता सुकराला देवी की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं, लेकिन श्राइन बोर्ड के गठन के बाद उनसे कई प्रकार के अधिकार छीन लिए गए। इस मौके पर बैठक में मौजूद सभी लोगों को जिला उपायुक्त ने उनकी हर संभव मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया और बारीदारों को न्यायालय में विचाराधीन मामले को वापस लेने को कहा । इस अवसर पर एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा, तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा, सुकराला गांव के सतीश शर्मा, मोहिंद्र वैध, मोहनलाल, पवन कुमार, कुलदीप कुमार, पंच अमन शर्मा और सुकराला गांव के अन्य कई वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें