फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से निभा रहे राम-लक्षमण और सीता का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली रामलीला में एक निजी कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले उदित उपाध्याय बीते करीब 9 वर्षों से श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। उदित राम की भूमिका निभाने के साथ साथ शास्त्रीय संगीत में भी काफी निपुण है। उन्होंने बताया कि यह कला उन्हें उनके खानदान से मिली है। उनके पिता केवल प्रशन पादा रामलीला में पूर्व में लक्ष्मण की भूमिका निभाते थे। मौजूदा समय में भी रामलीला क्लब के निर्देशक हैं। उनके दादा स्वर्गीय ओमप्रकाश भी इस रामलीला में कई भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीते करीब 23 वर्षों से बसोहली रामलीला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राम का किरदार मर्यादा और शांति का पाठ पढ़ाता है।
विज्ञापन

वही लक्ष्मण की भूमिका गौरव जमवाल अदा करते हैं जो कि एक दुकानदार भी हैं। गौरव जमवाल के पिता ओंकार सिंह भी बसोहली रामलीला में कई भूमिकाएं निभा चुके हैं, जबकि उनके परिवार से उनके चाचा जोगिंदर सिंह इस रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका भी निभा चुके हैं। गौरव जमवाल बताते हैं कि लक्ष्मण की भूमिका निभाने के लिए उन्हें उनके गुरु केवल कृष्ण पाधा ने प्रेरित किया था। यहां से उन्होंने लक्ष्मण के रोल के बारे में शिक्षा ली थी। परशुराम संवाद, लक्ष्मण रेखा संवाद, राजा जनक से स्वयंवर के दौरान संवाद, मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित करना यह सब रामलीला के मुख्य दृश्य हैं। जिनके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। रामलीला को सफल बनाने के लिए रामलीला क्लब के सदस्यों का विशेष योगदान रहता है। माता सीता का किरदार अदा करने वाले प्रवीण बीते 21 वर्षों से इस किरदार को निभा रहे हैं। सीता हरण के दिन प्रवीण सीता के मुख्य किरदार में होते हैं। सीताहरण के दौरान माता सीता और रावण के बीच जो संवाद होता है वह सरल नही होता। दर्शकों के सामने यह किरदार निभाने से पूर्व कड़ी मेहनत की जाती है, जिसके बाद इस किरदार को खुले मैदान में दर्शकों के समक्ष फरमाया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा खुशी है कि मैं सीता माता के किरदार को बसोहली रामलीला में निभा रहे हैं, जिसे अपना सौभाग्य समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें