फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट पर तनाव, आगजनी, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन
हीरानगर के महेशे चक में उपद्रवियों की ओर से तोड़ा गया पुलिस का वाहन। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। हीरानगर सब डिवीजन के महेशे चक इलाके में एक युवक से मारपीट के बाद दो समुदायों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। मारपीट करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए मौके पर पहुंची पुलिस पर समुदाय विशेष की ओर से लाठियां भांजी गई। तेजी से बिगड़े माहौल के बीच आगजनी और पुलिस पर पथराव भी किया गया है। अंधेरे के बीच पथराव वे बचने के लिए पुलिस टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एसओजी समेत सीआरपीएफ की क्यूआरटी को भी मौके पर बुला लिया गया है। देर रात तक क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी विवाद के चलते समुदाय विशेष के दो लोगों ने एक युवक को महेशेचक इलाके में रोककर जमकर धुनाई कर दी। घायल रमेश कुमार गेशा निवासी महेशे चक को उपजिला अस्पताल हीरानगर में भर्ती करवाया गया जिसके बाद ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ बार्डर पंकज सूदन और राजबाग थाना प्रभारी अमिति सांगड़ा भी मौके पर पहुंचे। लोगों के साथ पुलिस टीम आगे बढ़ी ही थी कि दूसरी तरफ से समुदाय विशेष के लोगों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। मौके पर आगजनी के साथ पथराव भी शुरू हो गया। इसकी चपेट में आने से पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। लाठियों से हमले में कुछ लोगाें को चोटें भी आई हैं। हालात बिगड़ते देख पुलिस के एसओजी विंग और सीआरपीएफ की क्यूआरटी भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक हालात तनावपूर्ण बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें