फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए पिछले 12 दिनों से काम छोड़ हड़ताल पर बैठे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई कार्यालय में धरना दिया। प्रधान बीरबल जलमेरिया ने इस मौके पर कहा कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। पिछले 25 वर्षों से कई कर्मचारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार की ओर से उनके लिए भर्ती नीति नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

साथ ही पिछले 70 महीने का बकाया वेतन का भुगतान भी उन्हें नहीं किया गया। इससे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर अन्य अस्थायी कर्मचारियों ने अपने विचार प्रकट किए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महंगाई के दौर में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कई बार सरकार की ओर से आश्वासन मिले कि उन्हें विभाग में जल्द स्थायी किया जाएगा, लेकिन इस संदर्भ में सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया। इसकी वजह से कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनके लिए भर्ती नीति नहीं बनाती तब तक यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर उप प्रधान कमलेश कुमार, सुभाष, सुरजीत, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें