फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन पर अस्थायी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट । पीएचसी इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर अस्थायी कर्मियों की 24 घंटे की हड़ताल शनिवार 28 मई शाम आठ बजे से शुरू हुई। इस मौके पर सेक्शन नगरोटा गुजरु में अस्थायी कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर सरकार के समक्ष मांगे रखी। हड़ताल के दौरान सभी अस्थायी कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। इससे तहसील रामकोट कि कई पंचायतों में 29 मई को सुबह पानी की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

इस दौरान अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। साथ ही 70 माह का बकाया वेतन देने की मांग की। पीएचसी इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि जल्द हमारी मांगों को पूरा किया जाए अन्यथा हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। कर्मचारियों ने कहा कि दिल्ली यूटी की तर्ज पर हमें भी 618/- रुपये प्रति दिन के हिसाब से मिलने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी रिटायर हो चुके अस्थायी कर्मचारियों के लिए कोई रिटायरमेंट पॉलिसी बनाई जाए और उनको 10 लाख रुपये स्पेशल मदद के तौर पर दिए जाए। जिन कर्मचारियों की मृत्यु नौकरी के दौरान हुई उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस मौके पर अस्थायी कर्मचारी मंजीव त्रिपाठी, मोहन सिंह, कमल किशोर, अशोक कुमार, बाबू रामराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें