फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भिक्षावृति के खिलाफ अभियान जारी, टीम ने 9 को किया रेस्क्यू

Sun, 17 Nov 2024 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
​भिक्षावृ​त्ति के ​खिलाफ अ​भियान को लेकर रेलवे रोड  पर निकली टीम। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
मेडिकल जांच करवाने के बाद माता-पिता और बाल कल्याण समिति के समक्ष किया पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। समाज कल्याण विभाग की ओर भिक्षावृति और बालश्रम के खिलाफ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।
शनिवार को अभियान शहर से हटली मोड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में चलाया गया। इसमें नौ बच्चों को रेस्क्यू किया गया। विभाग के अधिकारियों ने बच्चों की मेडिकल जांच करने के बाद उन्हें उनके माता-पिता सहित बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया। इसके बाद उन्हें जिला पुनर्वास केंद्र पलाश में भेजा गया है।
बता दें कि आज के नौ बच्चों सहित पिछले दो दिनों से कुल 19 बच्चों को विभाग की ओर से रेस्क्यू किया जा चुका है।
इसमें पांच बच्चों को बीरवार को जिले के प्रवेश द्वार लखनपुर में भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाया गया था। वहीं, अन्य को शुक्रवार को शहर के बाजार स्थित विभिन्न दुकानों से बालश्रम से मुक्त करवाया गया था। अभियान में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और बाल हेल्पलाइन डेस्क, जिला स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग और पुलिस की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान समाज कल्याण विभाग आयुक्त सचिव के निर्देशों के बाद जम्मू-कश्मीर को बालश्रम मुक्त बनाने को ले कर चलाया जा रहा है। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम के खतरे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ-साथ बाल श्रम कराने वाले आदतन अपराधियों को पकड़ कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए शहरवासियों से इसमें सक्रिया भूमिका निभाने का आह्वान किया है। कहा कि अगर शहर और आसपास इलाकों में कोई भी बच्चों से श्रम करवा रहा है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे ताकि समय रहते उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें