फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर बताया मातृभाषा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर लखनपुर जोन के सरकारी मिडिल स्कूल धन्ना के विद्यार्थियों एवं स्टाफ की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली में शामिल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने स्लोगन, पोस्टर और गीतों के माध्यम से लोगों को मातृभाषा के महत्व को समझाया। साथ ही अपील किया कि वह अपनी मातृभाषा का सम्मान करें और दैनिक जीवन में उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, ताकि हमारी मातृभाषा डोगरी भी फले फूले और इसका भी प्रचार तथा प्रसार हो।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनीता पादा ने विद्यार्थियों को डोगरी भाषा के महत्व और इतिहास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि डोगरी भाषा बहुत ही मीठी और सुरीली है। इसे बोलने में बहुत ही आनंद आता है। वहीं, वरिष्ठ अध्यापक बोधराज ने खुद का डोगरी में रचित गीत पेश कर विद्यार्थियों का मनोरंजन कर उन्हें डोगरी भाषा की खूबसूरती के बारे में बताया। अध्यापक कमल खजूरिया ने भी विद्यार्थियों को मातृ भाषा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वह मातृभाषा है जो हम अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों तथा परिवेश से सीखते हैं उसी को हम मातृभाषा कहते हैं। मातृभाषा को मां इसलिए कहते हैं क्योंकि जिस तरह से मां से हमें पहचान मिलती है उसी तरह भाषा भी हमें पहचान देती है। डोगरी भाषी लोगों को डोगरा कहते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण में मातृभाषा की बहुत बड़ी भूमिका होती है। हमें हर प्रकार के संस्कार, मूल्य, व्यवहार, योग्यताएं और ज्ञान अपनी मातृभाषा से ही प्राप्त होता है। मातृभाषा हमें हमारी जड़ों से और रीति-रिवाजों से जोड़ती है। इसलिए हमें अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए। अंत में स्कूल के छात्रों ने मातृभाषा के विषय पर आधारित अध्यापक कमल खजूरिया द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन करके लोगों को मातृभाषा के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मौजूद अध्यापिका अनीता देवी, ज्योति चौधरी, भावना शर्मा और अध्यापक रवि कुमार ने सभी विद्यार्थियों को लेखन सामग्री और मिठाईयां बांट कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें