फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्तों की सफाई कर गांव को बनाया स्वच्छ

विज्ञापन
गांव तरफसांझी में स्वच्छता अभियान चलाते डेमोक्रटिक यूथ क्लब के सदस्य व गांव के वरिष्ठ नागरिक, सं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। तरफसांझी गांव को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए डेमोक्रेटिक यूथ क्लब ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत क्लब के सदस्य अभिजीत ईशर की अगुवाई में अन्य सदस्यों ने गांव के रास्तों पर उगी अवांछित झाड़ियां हटाईं, और रास्तों बाधा उत्पन्न करने वाले पेड़ों की टहनियां काटीं।
विज्ञापन

उन्होंने यहां-वहां बिखरे कागज के कचरे, प्लास्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसे गांव से बाहर फेंका। वहीं, कचरे के कारण रुकी पड़ी नालियों को भी साफ किया। अंत में उन्होंने अपने आसपास की जगहों को स्वच्छ और हरा-भरा रखने और मिशन को जारी रखने की शपथ ली।
क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि इससे पहले क्लब ने गांवों के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पौधरोपण अभियान भी आयोजित किया है। आने वाले दिनों में आजादी का अमृत महोत्सव और फिट इंडिया आंदोलन 2.0 के तहत क्लब ने रन फॉर फ्रीडम कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया। ताकि युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और फिट रखने के लिए प्रेरित किया जा सके। स्वच्छता अभियान में क्लब के युवा सदस्यों के अलावा भजन सिंह, गुरबख्श सिंह, जतिंदर सिंह, कृष्ण लाल शर्मा, हर्षदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें