फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों से मिलकर खुश नजर आए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सोमवार को नौवीं से ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थानों को खोल दिया गया। हालांकि बहुत ही कम विद्यार्थी पहले दिन स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद स्कूल खुलने पर विद्यार्थी बेहद खुश नजर आए और स्कूल में प्रवेश करते ही सबसे पहले शिक्षकों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोस्तों से मिलकर खुशी का इजहार किया। स्कूल और कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर शिक्षकों और विद्यार्थियों का तापमान मापा गया और हाथ सैनिटाइज कराया गया। ग्यारवीं कक्षा के विद्यार्थी लकी जसरोटिया ने कहा हम स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। स्कूल खुलने पर बेहद खुश हैं। सहपाठियों से मिलकर बेहद खुशी हुई। वार्षिक परीक्षा में मात्र डेढ़ महीने का वक्त रह गया है। स्कूल में आने से पाठ्यक्रम पूरा करने में अधिक सहायता मिलेगी। राहुल सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई सिर्फ एक मजबूरी है। उसमें वह ज्ञान नहीं मिलता जो ऑफलाइन पढ़ाई के चलते स्कूल में मिलता है। उम्मीद है कि तय समय में हमारा पाठ्यक्रम अब पूरा हो जाएगा और वार्षिक परीक्षाएं अच्छे से दे पाएंगे। वहीं, शिक्षक महेंद्र पाल ने कहा कि अपने विद्यार्थियों को स्कूल में देख कर बहुत खुशी हुई है। लंबे समय के बाद आमने-सामने उन्हें पढ़ाने का मौका मिला है। ऑनलाइन शिक्षा और स्कूल में होने वाली पढ़ाई में जमीन-आसमान का अंतर है। ऑनलाइन क्लास के दौरान विद्यार्थी को समझ न आने पर शिक्षक से पूछने में परहेज करते हैं। वहीं, स्कूल में विद्यार्थी समझ में न आने पर कई बार पूछ सकते हैं।
----------------------------
पहले दिन 50 प्रतिशत छात्र आए
शहीद बुआ दित्ता सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल चंदवा के प्रधानाचार्य राकेश सिंह जसरोटिया ने कहा कि 9वीं कक्षा से ऊपर के बच्चों के लिए स्कूल खुलने पर जितने खुश बच्चे हैं उतने ही खुश शिक्षक भी हैं। पहले दिन 50 प्रतिशत हाजिरी रही। उम्मीद है जल्द सभी बच्चे स्कूल आ जाएंगे। कोरोना नियमों का पूरा खयाल रखा जा रहा है। क्लासरूम, फर्नीचर सैनिटाइज किया गया है। विद्यार्थियों समेत स्कूल के पूरे स्टाफ ने मास्क पहना है। स्कूल में जो भी प्रवेश करता है प्रवेश द्वार पर उसके तापमान को मापा जा रहा है और हाथ सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें