फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने बनाई पेंटिंग

विज्ञापन
जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत हाईस्कूल जराई में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत जिला में अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का क्रम जारी है। शनिवार को हाई स्कूल जराई में जनजातीय संस्कृति पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल 30 विद्यार्थियों ने भाग लकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रोशन ने प्रथम, शकीला ने द्वितीय और नसरीन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद सादिक, समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम व गांव की सरपंच आराधना अंदोत्रा ने विजेताओं को इनाम देकर सम्मनित किया। वहीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान सरंपच ने अपने संबोधन में पेटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उनकी पंचायत का चयन किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी पंचायत में रहने वाले जनजातीय समुदाय के बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से इन बच्चों में समाज भी के अन्य बच्चों की तरह ही विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें