फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो जारी रखेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी लंबित मांगों के समर्थन में छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द मांगों को पूरा करे, अन्यथा हड़ताल जारी रखेंगे। इसकी वजह से लोगों को होने वाली दिक्कतों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इस बीच कर्मचारियों ने बुधवार को जम्मू में होने वाली महारैली में शामिल होने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

मंगलवार को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी सेक्शन हेड क्वार्टर नगरोटा गुजरू में एकत्रित हुए। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में 28 साल की सेवा देने के बाद भी नियमित नहीं किया जा रहा है।
यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि कई अस्थायी कर्मचारी 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होकर चले भी गए। सरकार की गलत नीतियों के कारण बिना पेंशन के बुढ़ापा काटना पड़ रहा है। इस मौके पर बलवीर चंद, सुरेश कुमार, मोहिंदर सिंह मनकोटिया, सुशील कुमार, जोगिंदर पाल, कुलभूषण जोगराज, कमल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें