फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से उपमंडल में अंतर जोन जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन अंडर-19 बॉयज के मैच करवाए गए। कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज, कैरम में जिला के 12 जोन से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कबड्डी का फाइनल मैच कठुआ और महानपुर जोन की टीम के बीच खेला गया। कठुआ की टीम ने 27 अंकों से महानपुर को हराकर फाइनल जीत लिया। वॉलीबॉल के फाइनल में हीरानगर की टीम ने बनी जोन को 2-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की। शतरंज में कठुआ ने हीरानगर जोन को हराया, कैरम में बिलावर की टीम ने हीरानगर जोन से जीत हासिल की। खो-खो में सल्लन जोन की टीम ने 1 अंक से कठुआ को हराया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार ने विजयी टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें