हीरानगर। दयाला चक में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से चालू अंतर जिला प्रदेश स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें आठ टीमों को अगले राउंड क्वार्टर फाइनल में जगह मिली।
आज के मुकाबलों में जिला कठुआ की टीम ने सांबा को पांच अंकों से, डोडा की टीम ने कुपवाड़ा को तीन अंकों से, बड़गांव की टीम अनंतनाग को एक अंक से और उधमपुर ने शोपियां की टीम को दो अंकों से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले सोमवार को हाेंगे।