फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ टीमों ने कबड्डी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दयाला चक में चल रही अंतरजिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों के बाद जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ, पुंछ, रियासी, श्रीनगर व डोडा की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वीरवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत बुधवार को कुल दस मैच खेले गए। जिसमें जिला कुलगांव की टीम ने बांदीपोरा को हराकर 10 अंकों की बढ़त बनाई। इसी तरह डोडा ने कुपवाड़ा हराकर 16 अंकों, रियासी ने बारामुला को परास्त कर चार अंकों, बड़गांव ने अन्तंनाग से 10 अंकों, रामबन ने किश्तवाड़ से 14 अंकों, गांदरबल ने कुलगांव से 19 अंकों, कठुआ ने बांदीपोरा को 19 अंकों, उधमपुर ने शोपियां को 19 अंकों, कुलगांव ने गांदरबल को 19 अंकों और सांबा ने गांदरबल को 30 अंकों से हराकर बढ़त बनाई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीमें हिस्सा ले रही हैं। वीरवार को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें