हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग ने बुधवार को किला माता मंदिर परिसर में योग शिविर लगाया। जिला अधिकारी डॉ. अजय कुमार टिक्कू की देखरेख में लगाए शिविर में मंदिर समिति के सदस्यों के अलावा यहां आए श्रद्धालुओं ने भी योग किया। डॉ. संजीत ने बताया कि 21 जून को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रतिष्ठित स्थानों पर योग सत्र करवाए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में भी यह आयोजन किया गया। इसमें करीब 56 लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें हमारी टीम ने अलग-अलग योगासन सिखाए। मंदिर समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के लिए टीम का आभार जताया और कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वे भी प्रयास करेंगे।
रामपुर में बताए योग के फायदे
लोगों को दीं आयुर्वेदिक दवाएं
बिलावर। आयुष विभाग ने बुधवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रामपुर में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया। डॉ. अंचल सिंह ने लोगों को कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और सेहतमंद रहने के लिए रोज योग करने की सलाह दी। कहा कि आयुर्वेदिक दवाइयों का उपयोग करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर रामपुर गांव के 270 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में आयुष विभाग से पवन कुमार व पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संवाद