फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सड़क सुरक्षा से विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और फॉलो रोड सेफ्टी मेजर्स सिग्नेचर कैंपेन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर शीट पर प्रधानाचार्य सुमनेश जसरोटिया के हस्ताक्षर के साथ शुरू हुए अभियान में प्रतिभागियों ने भी हस्ताक्षर कर सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने के अलावा आम लोगों को इसके लिए जागरूक करने का प्रण लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्रों को वाहन चलाते वक्त हेल्मेट और सीट बेल्ट पहनने, गति सीमा में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और रेड सिग्नल न तोड़ने के लिए भी जागरूक किया। मौके पर प्रो. राज किरण शर्मा, प्रो. जसविंदर सिंह, डॉ. सीमा मलपोत्रा, प्रो. राकेश जसरोटिया, प्रो. शुभ कुमार शर्मा, डॉ. अमिता दुआ, डॉ. रचना राज, डॉ. जोगबिंदर सिंह सूदन, प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. नेहा बंद्राल और डॉ सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें