फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। मिनी खेल मैदान महानपुर में आयोजित हो रही प्रतियोगिता का आयोजन जगदंबे क्रिकेट क्लब की ओर से किया जा रहा है। इसमें पहले मुकाबले में मांडली क्रिकेट क्लब की टीम ने विजय हासिल की। प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तहसील व्यापार मंडल प्रधान सोहन लाल गुप्ता और विशेष अतिथि चौकी प्रभारी विनोद खजूरिया ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 30 टीमें विभिन्न इलाकों की भाग ले रही है, जबकि हर मैच 8 ओवर सुनिश्चित किया गया है। रात की रोशनी में खेले जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का रिबन काटकर मुख्य और सम्मानित अतिथि ने शुरू कराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता पहली बार महानपुर में हो रही है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों का उत्साह क्रिकेट के प्रति बढ़ेगा। क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच मांडली क्रिकेट क्लब और नोशेरा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टास जीतने के पश्चात पहले बल्लेबाजी करते हुए मांडली की टीम ने 8 ओवरों में 77 रन बनाए जबकि टीम की ओर से अल्ताफ ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 36 रन का योगदान दिया, जबकि दूसरी ओर से नौशेरा की टीम के खिलाड़ी साहिल ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल की।
वहीं नौशेरा क्रिकेट टीम स्कोर का पीछा करने उतरी लेकिन टीम 74 रन ही बना पाई। टीम की ओर से नन्नू ने 32 रन बनाए और मांडली क्रिकेट क्लब की ओर से सिद्धार्थ ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल की। इस तरह मांडली की टीम ने मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब अल्ताफ को दिया गया। इस मौके पर क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक अजय कोहली ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में लगभग 30 टीमें भाग ले रही हैं और युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें