महानपुर। कठुआ जिला प्रशासन की ओर से आउटरिच गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी को लेकर सभी जिला पंचायत युवा क्लब की ओर से जिला युवा सेवाएं और खेलकूद विभाग के सहयोग से ब्लॉक स्तर महानपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई। आयोजित खेलों में कबड्डी और वॉलीबाल के मैच खेले गए। जिसकी शुरुआत खिलाड़ियों से रूबरू होने के बाद स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता ने करवाई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त कठुआ राहुल यादव के प्रयास से उपरोक्त खेल लोक को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस मौके पर महानपुर के सभी पंचायतों के युवाओं ने खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर पीटीआई अध्यापक रहे। संवाद