फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर की लड़कियों ने जीती अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से दयाला चक में चल रही अंतर जिला प्रदेश स्तरीय अंडर-17 लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता उधमपुर की टीम ने जीत ली। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला उधमपुर और जम्मू टीम के बीच हुआ। उधमपुर की टीम ने 5 अंकों से इस मुकाबले को जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बारामुला और सांबा के बीच खेला गया। बारामुला की टीम ने 3 अंकों से सांबा को हराया। फाइनल उधमपुर और बारामुला की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन

उधमपुर की टीम की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 अंकों से बारामुला की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। तृतीय स्थान का मैच जम्मू और सांबा के बीच हुआ। जिसे जम्मू की टीम ने 2 अंकों से जीत लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीईएम मोहनलाल डब, पीईएम जोगिंदर कुमार, ओमकार नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें