फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए करें रोजाना ब्रश

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को कैंप लगाया गया। जिसमें ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर स्वामी शरण की ओर से भेजी गई टीम ने विद्यार्थियों को दांतों से संबंधित बीमारियों और बचाव की जानकारी दी। डेंटल सर्जन डॉ. शशि बाला ने विद्यार्थियों से कहा कि हमारे शरीर में दांतों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

स्वस्थ दांत खाने को अच्छी तरह से चबाते हैं। जिससे खाना अच्छे से पचता है। इसलिए हमें दांतों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीठा कम खाना चाहिए, खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करें, रोजाना ब्रश करें। उन्होंने चॉकलेट व टॉफी कम खाने की सलाह दी। इसी दौरान उन्होंने कुछ बच्चों के दांतों की जांच भी की। स्कूल की प्रधानाचार्य सिंधु वर्मा ने इस विशेष कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें