फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली हवा में उड़े लखनपुर से बरामद 30 एलेक्सेंड्रीन पैराकीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सेल टैक्स विभाग की ओर से लखनपुर में बीते रविवार को एक ट्रक की औचक जांच के दौरान बरामद किए गए 30 एलेक्सेंड्रीन पैराकीट (तोते) रिहा कर दिए गए हैं। प्रदेश में इन्हें तस्करी कर लाया जा रहा था। वन्यजीव विभाग ने मुख्य संरक्षक से अनुमति लेकर इन परिंदों को स्वच्छंद वातावरण में विचरण के लिए छोड़ दिया गया है। वन्यजीव वार्डन विजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में कोर्ट ने फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामला कोर्ट में अंडर ट्रायल है। उन्होंने बताया कि पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों के अतिरिक्त आम लोगों के सहयोग से भी इन्हें प्राकृतिक वातावरण में स्वच्छंद रखकर प्रकृति को सहयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि, बीते रविवार को सेल टैक्स विभाग की ओर स ेलखनपुर के रास्ते प्रदेश में गैर कानूनी रूप से लाए जा रहे तोतों की खेप को बरामद किया गया था। दिल्ली से पुलवामा के लिए चले ट्रक में छिपाकर 30 एलेक्जेंड्रियन पैराकीट लाए जा रहे थे। इनकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग छह सौ डालर (लगभग 44 हजार रुपये) प्रति तोता है। सेल टैक्स विभाग के डीसी रंजीत सिंह ने संदेह के आधार पर ट्रक की जांच करवाई, जिसके बाद तस्करों की करतूत का पर्दाफार्श हुआ। बिक्री कर विभाग ने इन्हें अगली कार्रवाई के लिए वन्यजीव विभाग को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें