फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था सुधार के लिए लखनपुर में प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर कॉरिडोर में अव्यवस्था के आलम में सुधार के लिए प्रशासन ने सुविधाओं को बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कठुआ के नागरिकों के लिए लखनपुर में ग्रीन काउंटर तैयार किए गए हैं। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के कर्मी तैनात होंगे। सैंपलिंग और रिपोर्ट के लिए ग्रीन काउंटर पर जीएमसी कठुआ की अधीक्षक की ओर से स्टाफ की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के नागरिकों को आवागमन के लिए सेल्फ डेक्लेरेशन फार्म की सुविधा होगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने दो उच्च स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति लखनपुर में सुनिश्चित कर दी है। वहीं, लोगों के आवागमन को कम समय में और व्यवस्थित करने के लिए कई सुधारों पर अमल शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर लखनपुर में आयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग, जिन्हें लखनपुर कॉरिडोर की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि काउंटरों पर भीड़ को कम करने के लिए वर्तमान के छह काउंटरों से इसकी संख्या बढ़ाकर 12 की जा रही है। इसके अलावा अब पंजीकरण काउंटरों की संख्या भी तीस करने की तैयारी है। कैंटीन क्षेत्र को टेस्ट रिपोर्ट की कलेक्शन के लिए इस्तेमाल करते हुए दो काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक में छह टेबल रखे जा रहे हैं। रेड जोन में किसी भी तरह से पब्लिक ट्रांस्पोर्ट को अनुमति नहीं होगी और निगेटिव रिपोर्ट के साथ लखनपुर पहुंचने वाले लोगों को पैदल कॉरिडोर पार करने की इजाजत रहेगी। लोगों को संबंधित जिलों तक पहुंचाने के लिए जेकेएसआरटीसी की ओर से अतिरिक्त बसें मुहैया करवाई जाएंगी। सेवाओं में सुधार के लिए उच्च शिक्षा विभाग अतिरिक्त कर्मचारियों की लखनपुर में तैनाती सुनिश्चित करेगा। यह बदलाव लोगों की ओर से लखनपुर कॉरिडोर में दिक्कतें बढ़ने पर किए जा रहे प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से प्रदेश सरकार से की गई बातचीत के बाद आने शुरू हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें